एडवोकेट शीतल शर्मा ने प्रथम प्रयास में AIBE पास कर रचा कीर्तिमान

एडवोकेट शीतल शर्मा ने प्रथम प्रयास में AIBE पास कर रचा कीर्तिमान

रामगढ़ शेखावाटी। कस्बे के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा की पुत्री एडवोकेट शीतल शर्मा ने प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 2025 उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि शीतल शर्मा ने वर्ष 2023 में LLB उत्तीर्ण की थी, इसके बाद वर्ष 2025 में उन्होंने LLM परीक्षा भी सफलतापूर्वक पास कर ली। वर्तमान में वह चूरू न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं तथा इसके साथ-साथ आरजेएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।

शीतल शर्मा की इस सफलता पर शेखावाटी टुडे परिवार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं परिचितों ने हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बताया जाता है कि यह परीक्षा नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा को पास किए बिना राज्य बार काउंसिल में पंजीकृत एडवोकेट राष्ट्रीय स्तर पर प्रैक्टिस नहीं कर सकते। इस बार राजस्थान से कुल 13,985 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 8,014 सफल हुए, जबकि 5,971 अभ्यर्थी असफल रहे।

यह AIBE की 20वीं परीक्षा थी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने बताया कि अब इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा। अगली परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी से 30 जून 2026 तक कराए जा सकेंगे।

 

एडवोकेट शीतल शर्मा की इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *