दो बाइक की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल: रामगढ़ में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद डीबी अस्पताल चूरू रेफर

दो बाइक की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल: रामगढ़ में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद डीबी अस्पताल चूरू रेफर

रामगढ़ कस्बे में सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों में रामगढ़ के बालाजी की ढाणी निवासी कुलदीप (24) और उनके साथ बाइक पर सवार ओमप्रकाश (72) शामिल हैं। ये दोनों बाजार जा रहे थे। दूसरी बाइक पर गंगापुरा निवासी ऋतुराज (22) अपने दोस्त विनीत और कृष के साथ कॉलेज में दोस्त का फॉर्म जमा कराने जा रहा था।

रास्ते में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे कुलदीप, ओमप्रकाश और ऋतुराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने तीनों घायलों को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

 

रामगढ़ अस्पताल में तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल तीनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *